रुड़की,27 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव खुंडेवाली में शराब के नशे में गाली-गलौज व झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रविंदर निवासी समसपुर खंडेवाली को हिरासत में लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

