देहरादून,27 दिसंबर (आरएनएस)। ग्रुप मैचों के बाद कुल 12 टीमें 79 वीं संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई कर गई हैं। फाइनल राउंड अगले महीने असम में होगा। ग्रुप स्टेज में 35 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें नौ ग्रुप में बांटा गया था। फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों में उत्तराखंड भी शामिल हैं। अन्य टीमों में रेलवे, मेघालय, पंजाब, नागालैंड, तमिलनाडु, ‘सर्विसेज’ और राजस्थान। फाइनल राउंड में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान राज्य होने के नाते असम को इस राउंड में सीधी एंट्री मिलेगी। पिछले सीजन के चैंपियन पश्चिम बंगाल और रनर-अप केरल भी 12 टीमों के फाइनल राउंड में शामिल होंगे, जो असम के धकुआखाना और धेमाजी में आयोजित होगा। उत्तराखंड ने दूसरी बार संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया है। उत्तराखंड ने पहली बार 2014 में संतोष ट्रॉफी के फाइनल राउंड के लिए क्वालिफाई किया था। उत्तराखंड फुटबॉल के इतिहास में पहली बार उत्तराखंड ने सभी ग्रुप मैच जीते हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में उत्तराखंड ने दो मैच जीते थे और एक मैच ड्रॉ रहा था। टीम उत्तराखंड- आयुष देशवाल, राजेंद्र सिंह बैरोला, अक्षय थापा, शशांक राणा, नीरज भंडारी, सौरव नेगी, नवीन रावत, गौरव रावत, निर्मल सिंह बिष्ट, शाश्वत पंवार, अनुराग सिंह रावत, राहुल सिंह बोरा, हितिक वालिया, अजय बिष्ट, अभिषेक रावत, भरत मेहरा, अजेंद्र सिंह, प्रवेश बिष्ट, हर्षित बिष्ट और भूपेन्द्र सिंह।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

