हरिद्वार,19 अपै्रल (आरएनएस)। हरिद्वार में रविवार को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के साथ धर्मस्थलों के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। इस कारण मुख्य मार्गों हाईवे से लेकर अंदरुनी सड़कों पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। गाडिय़ों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहनों के दबाव के चलते हाईवे पर वाहनों की गति में काफी दूर तक ठहराव जैसा ही देखने को मिला। हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर रोड़ी बेलवाला चौकी के निकट जाम लगने से कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। यह समस्या रोड़ी बेलवाला चौकी से लेकर वीआईपी घट तक बनी रही। यातायात व्यवस्था संभालने में सीपीयू और यातायात पुलिस के पसीने छूट गए।
सर्विस लेन पर भी वाहन चालकों को जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। चंडीघाट चौक की ओर से बैरागी कैंप की ओर आने वाली सर्विस लेन पर भी वाहनों का दबाव अधिक होने से कई बार जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।
वाहन पार्किंग फुल: यात्रियों की भीड़ के चलते वाहनों की पार्किंग भी फुल दिखाई दी। पंडित दीनदयाल पार्किंग, गडढा पार्किंग, रोड़ी बेलवाला पार्किंग वाहनों से खचाखच दिखी। जबकि कुछ चोपहिया वाहन सड़कों के किनारे भी खड़े दिखे जो समस्या का कारण भी बने।
अवकाश के कारण वाहनों का दबाव हाईवे पर बढ़ा है। इससे यातायात व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए लगातार प्रयास किए। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सफर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। केवल तय पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।- बिपेंद्र सिंह ,सीओ ट्रैफिक ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

