हरिद्वार,19 अपै्रल (आरएनएस)। गर्मियों की शुरुआत के साथ ही धर्मनगरी हरिद्वार में किशोरों और युवाओं की गंगा घाटों पर भीड़ बढऩे लगी है। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन इस दौरान कई युवक जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। शुक्रवार को प्रेमनगर पुल के पास ऐसा ही चिंताजनक दृश्य देखने को मिला, जहां किशोरों का एक समूह पुल के ऊपर बने फ्लोर से सीधे गंगा में छलांग लगाता नजर आया। जबकि सुरक्षा के दृष्टिगत इस पुल पर ऊंची जाली लगाई गई है, इसके बावजूद युवक नियमों की अनदेखी कर खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। गंगा का तेज बहाव और गहराई इन युवकों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। पूर्व में इस प्रकार गंगा घाटों पर नहाने के दौरान अप्रिय घटना भी घट चुकी है। लोगों का कहना है कि इस ओर सख्ती बरती जाए और युवाओं को जागरूक किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

