हरिद्वार,19 अपै्रल (आरएनएस)। सिडकुल थाना पुलिस ने ?पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहसिन निवासी छिबरामऊ यूपी, हाल निवासी रावली महदूद लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना सिडकुल में मामला दर्ज है। आरोपी पांच मार्च से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे चीतल डेरी के सामने स्थित मैदान, सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

