जगदीश यादव
कोलकाता 28 दिसंबर (आरएनएस)। अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के न्यूटाउन में ‘दुर्गांगनÓ का शिलान्यास आज करेंगी। इसका शिलान्यास न्यूटाउन बस स्टैंड के सामने एक्शन एरिया-1 में 17 एकड़ से ज्यादा ज़मीन पर होगा। राज्य सचिवालय नवान्न सूत्रों के मुताबिक, दुर्गंगन के निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 262 करोड़ रुपये है। दुर्गांगन बनाने का जिम्मा राज्य सरकार ने हिडको को दिया है। सीएम ममता ने इस साल 21 जुलाई को अपनी पार्टी की वार्षिक शहीद दिवस रैली के मंच से दीघा में नवनिर्मित जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर न्यूटाउन में राज्य सरकार की ओर से भव्य दुर्गांगन बनाने की घोषणा की थी। ममता की इस घोषणा के बाद राज्य कैबिनेट ने अगस्त के दूसरे हफ्ते में उस फैसले पर अपनी मुहर लगा दी थी। उसके बाद बिना देर किये राज्य सरकार के हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (हिडको) ने इसके लिए निविदा आमंत्रित किया। दुर्गांगन न्यूटाउन में इको पार्क के पास रामकृष्ण मिशन के निकट बनेगा।
इस दुर्गांगन का मेन गेट मंदिर के स्टाइल में बनाया जाएगा। वहां से, दोनों तरफ हरी घास से होकर एक मार्बल का रास्ता मेन मंदिर के गेट तक जाएगा। प्रशासनिक हलकों का दावा है कि यह न सिर्फ एक धार्मिक संरचना होगी, बल्कि बंगाल की कला, संस्कृति और विरासत का एक प्रतिक भी होगा। इस योजना में कला, विरासत के रियाज और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अलग संरचना होगी। नींव रखने के कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के जाने-माने लोगों को बुलाया गया है। राज्य प्रशासन के एक हिस्से के मुताबिक, यूनेस्को द्वारा 2021 में बंगाल की दुर्गा पूजा को ‘हेरिटेजÓ के तौर पर पहचान देने के बाद, दुर्गा पूजा उस अंतरराष्ट्रीय पहचान के हिसाब से राज्य की कल्चरल हेरिटेज में एक नया अध्याय जोड़ेगी। प्रशासन को उम्मीद है कि यह दुर्गा की हर रोज पूजा के लिए एक स्थाई जगह बन जाएगी। न्यूटाउन के इकोपार्क में पिछले कुछ वर्षों में मदर व्हैक्स म्यूजियम, विश्वबांग्ला गेट, एयरक्राफ्ट म्यूजियम, मिनी चिडिय़ाखाना बनाया गया है। इसके अलावा विदेशों की तरह हैप्पी स्ट्रीट, सोनाझुड़ी हाट भी पर्यटकों के लिए नए आकर्षण हैं। पर्यटकों के लिए इकोपार्क में दुनिया के सात अजूबे वास्तुकला के रूप में सात निर्माण बनाए गए हैं। बनने के केवल कुछ महीनों में द्घार जगन्नाथ मंदिर रिकॉर्ड पर्यटक खींच रहा है। अनुमान है, दुर्गांगन भी पर्यटकों के लिए समान रूप से आकर्षण का केंद्र बनेगा। बता दे कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल अक्षय तृतीया पर दीघा में जगन्नाथ मंदिर का उद्घाटन किया था। इस्कॉन के मुताबिक, रविवार को उस मंदिर में भक्तों की संख्या करीब एक करोड़ तक पहुंच गई थी। इसके अलावा, हाल ही में उत्तर बंगाल के अपने दौरे के दौरान, उन्होंने माटीगाड़ा में एक नए महाकाल मंदिर के निर्माण के लिए जमीन देने की भी घोषणा की थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















