तुम्बाड जैसी सफल फिल्म बना चुके निर्देशक अनिल बर्वे अपनी आगामी फिल्म मायासभा से चर्चा में हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफरी को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। कुछ हफ्ते पहले ही निर्माताओं की तरफ से इसका मोशन पोस्टर जारी किया गया था। अब मायासभा का टीजर जारी कर दिया गया है। साथ ही रिलीज की तारीख का खुलासा भी हो गया है। निर्माताओं का दावा है कि फिल्म गहरे रहस्य और रोमांच से भरपूर होगी।
मायासभा का टीजर जारी करते हुए लिखा गया, लंबे समय से दबा सोना दावा किए जाने की प्रतीक्षा कर रहा है। कुंजी अब केवल धूम्र-राक्षस के खंडित दिमाग में मौजूद है। आप उस रसातल में कितनी दूर तक जाएंगे जिसने उसे बनाया है? इसमें डरावने दृश्य के साथ जावेद की आवाज है, जो कहते हैं, मैं तुम पर रौब जमाऊंगा। मायासभा की झलक ने लोगों को उत्साहित कर दिया है। यह फिल्म 16 जनवरी, 2026 को रिलीज हो रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

