पटना 13 जुलाई (आरएनएस)। जन सुराज के सूत्रधार और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज सोमवार (13, जुलाई) को अपना नामांकन दाखिल किया। उपचुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन था। नामांकन पर्चा भरने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, किसी का कोई गढ़ नहीं होता है। सबकुछ जनता का होता है, जनता जिसको चाहेगी उसकी जीत होगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि, किसी पार्टी और नेता का कोई गढ़ नहीं होता है। जनता का गढ़ है। उन्होंने कहा कि, बांकीपुर विधानसभा का जो उप चुनाव हो रहा है। वह चुनाव नहीं है। यह बिहार में नेतृत्व बदलने का चुनाव है। बिहार में बीजेपी की अहंकार को मिटाने का चुनाव है।
तेज प्रताप यादव की पार्टी जजद से बांकीपुर उपचुनाव लड़ रही वीणा मानवी ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद उन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वीणा मानवी की गिरफ्तारी होते ही बिहार की सियासी गलियारों में हलचल मच गई। पटना पुलिस ने उन्हें साल 2009 से जुड़े एक केस, गिरफ्तार किया है, जिसमें उनपर धारा 420 (धोखाधड़ी का आरोप) लगा था।
वीणा मानवी ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए अपनी गिरफ्तार को एक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए उनके खिलाफ यह कदम उठाया गया है। वीणा मानवी ने कहा कि, यह सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। चुनाव में हार के डर से मुझे फंसाया जा रहा है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब चुनाव में देगी।
वीणा मानवी की गिरफ्तारी के बाद जजद प्रमुख तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी उम्मीदवार की गिरफ्तारी को पूरी तरह से गलत और बदले की राजनीति करार दिया है। तेज प्रताप ने कहा वीणा मानवी एक समर्पित समाज सेविका हैं और हमारे दल से चुनाव लड़ रही हैं। उनकी अचानक हुई गिरफ्तारी राज्य सरकार की हताशा को दर्शाती है।
?तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ताधारी दल के रूप में डर गई है और इसी बौखलाहट में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि नामांकन के दिन ही वारंट कैसे और किन परिस्थितियों में जारी किया गया। फिलहाल दिल्ली में मौजूद तेज प्रताप ने चेतावनी देते हुए कहा मैं जल्द ही वापस आऊंगा और इस अन्याय का पूरा हिसाब लिया जाएगा। विपक्षी ताकतें हमें डराने की कोशिश कर रही हैं लेकिन हम झुकेंगे नहीं।
–
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

