पटना,13 जुलाई(आरएनएस)। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को समाहरणालय परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
तेज प्रताप यादवा की पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) की प्रत्याशी वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई पटना समाहरणालय परिसर में की गई, जहां कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार वीणा मानवी के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) के एक मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।
इसी वारंट के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के पहुंचते ही वीणा मानवी वहां से निकलने का प्रयास करती नजर आईं, लेकिन पुलिस ने कुछ देर की मशक्कत के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के दौरान वीणा मानवी लगातार विरोध करती रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है।
उनका कहना था कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है और हार के डर से भाजपा यह सब करवा रही है। गिरफ्तारी के समय वह रोती रहीं और खुद को छोडऩे की गुहार लगाती रहीं, लेकिन पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

