गुवाहाटी/दीमापुर/तेजपुर,13 जुलाई(आरएनएस)। नागालैंड के चुमुकेदिया जिले में घात लगाकर असम राइफल्स के वाहन को निशाना बनाया गया, जिसमें एक जवान शहीद हो गया, जबकि 4 घायल हुए हैं। घटना सुखोवी गांव के पास घटी है। यहां असम राइफल्स का प्रशिक्षण केंद्र है। आशंका है कि वाहन को इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) से उड़ाने की कोशिश की गई थी। घटना के समय जवान एक पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे। घायल जवानों की हालत भी गंभीर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उपद्रवियों ने काफिले पर एक देसी बम फेंका था, जिससे विस्फोट हुआ। कुछ जगह आईईडी से हमले की बात सामने आई है।
आशंका जताई कि इस हमले के पीछे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (यूएलएफए) जैसे विद्रोही संगठन हो सकते हैं।
अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। दीमापुर पुलिस और असम राइफल्स हमलावरों का पता लगा रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक सप्ताह से भी कम समय में असम राइफल्स पर यह दूसरा हमला है।
बताया जा रहा है कि चुमुकेदिमा में इससे पहले भी असम राइफल्स के काफिले पर एनएससीएन ने आईईडी विस्फोट की कोशिश की थी। यूएलएफए भी हमलों में शामिल रहा है।
कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में 3 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है, लेकिन अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

