धुरंधर हर दिन बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बना रही है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की यह फिल्म चौथे शनिवार को भी शानदार परफॉर्म की. हालांकि शुरुआती बड़ी सफलता के बाद इसकी धीमी थोड़ी कम हो गई है. फिर भी यह डबल डिजिट में नोट छाप रही है. लगभग चार वीकेंड के बाद भी, रणवीर सिंह अभिनीत यह स्पाई एक्शन थ्रिलर दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. आइए देखते हैं कि फिल्म ने 23 दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की है.
मेकर्स ने शनिवार को धुरंधर के 22वें दिन का कलेक्शन साझा किया. मेकर्स ने के मुताबिक, रणवीर सिंह की अभिनीत और आदित्य धर की निर्देशित फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 16.70 करोड़ रुपये कमाए. 22 दिनों के बाद भारत में धुरंधर की कुल कमाई 685.50 करोड़ नेट हो गई है.
मेकर्स ने धुरंधर के 23वें दिन का कलेक्शन साझा किया है. मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ने 22वें दिन की अपेक्षा 23वें दिन अच्छी कमाई की है. रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की स्पाई थ्रिलर ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 20.90 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसी के साथ धुरंधर 700 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो गई है. मेकर्स के अनुसार, धुरंधर ने 23 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 706.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
23वें दिन की शानदार कमाई के साथ धुरंधर ने 2023 में रिलीज हुई सनी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म गदर 2 को भी चारों खाने चित कर दिया है. इसने सनी देओल की अभिनीत फिल्म की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, गदर 2 ने दुनियाभर में 686 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
ताबड़तोड़ कमाई के बदौलत धुरंधर अब तक की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में जगह दिला दी है. यह उपलब्धि 2025 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलताओं में से एक के रूप में इसकी स्थिति को भी मजबूत करती है, जो सिर्फ ओपनिंग-वीक की हाइप के बजाय लगातार दर्शकों की भीड़ के कारण हासिल हुई है.
धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ-साथ अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. आदित्य धर की निर्देशित फिल्म का सीक्वल यानी धुरंधर 2 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. मेकर्स ने इसे पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करेंगे.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

