सीएम ने किया ‘दुर्गा आंगनÓ का शिलान्यास
कोलकाता 29 दिसंबर (आरएनएस)। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज न्यूटाउन में ‘दुर्गांगनÓ का शिलान्यास किया। उक्त दौरान उन्होंने भाजपा व केन्द्र की मोदी सरकार पर सवाल उठाया। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, मुझपर तुष्टीकरण का आरोप लगाया जाता है। लेकिन सच तो यह है मै सेक्युलर हूं। सीएम ने सवाल किया और कहा कि, लोग मेरे गुरुद्वारे जाने पर चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन अजीब है कि ईद कार्यक्रम में सवाल उठाते हैं। सभी धर्मों में विश्वास करती हूं। मुझे बंगाल से प्यार है, मुझे भारत से प्यार है। यही हमारी विचारधारा है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाने वाले का नाम नहीं बताया लेकिन विपक्षी भाजपा अक्सर उन पर मुसलमानों को खुश करने का आरोप लगाती रही है। ममता ने आगे कहा कि हर व्यक्ति का अपना लोकतांत्रिक अधिकार है। मैं केंद्र सरकार से गंगासागर में एक पुल बनवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब मैं इसे खुद बनवाऊंगी। मैं 5 जनवरी को शिलान्यास करूंगी और अगले दो सालों में पुल जनता के लिए तैयार हो जाएगा। जनवरी के दूसरे हफ्ते में हम सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर का शिलान्यास करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने न्यू टाउन में दुर्गा आंगन का शिलान्यास के दौरान कहा कि, यह मंदिर करीबन 15 एकड़ में बनेगा। ममता सरकार ने इसके लिए 263 करोड़ का फंड जारी करेगी। यह अगले दो साल में पूरा होगा। शहीद दिवस के दिन ममता बनर्जी ने मां दुर्गा को समर्पित मंदिर बनाने का ऐलान किया था।
मुख्यमंत्री को उम्मीद है कि इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ममता ने कहा, ‘दुर्गा आंगन संस्कृति और धार्मिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय उद्योग और रोजगार में वृद्धि होगी। पर्यटन उद्योग का विस्तार होगा और व्यापार बढ़ेगा।Ó मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस निर्माण कार्य से कई स्वयं सहायता समूहों को आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। यह दुर्गा आंगन कुल 17 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। दीघा में जगन्नाथ मंदिर बनाने वाले कलाकार और शिल्पकार ही दुर्गा आंगन का निर्माण करेंगे। गर्भगृह की ऊंचाई 54 मीटर होगी। मंदिर की शास्त्रीय परंपरा के अनुसार, यहां देवी-देवताओं की 108 मूर्तियां होंगी। इनमें 64 सिंह मूर्तियां भी शामिल होंगी। मुख्य मंदिर के अलावा, एक पवित्र तालाब और सिंह द्वार भी होगा। इसके अतिरिक्त, शिव, गणेश, लक्ष्मी, सरस्वती, कार्तिक और गणेश जी के लिए अलग-अलग मंडप होंगे। साथ ही, एक सांस्कृतिक संग्रहालय भी बनाया जाएगा। मुख्य मंदिर के चारों ओर खुले स्थान में परिक्रमा के लिए 20 फुट चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। इसे 1008 स्तंभों और आकर्षक मेहराबों से सजाया जाएगा। मुख्य मंदिर के मध्य में स्थित खुले क्षेत्र में लगभग 1000 लोग एक साथ बैठ सकेंगे। पूरे दुर्गा आंगन में प्रतिदिन एक लाख पर्यटक दर्शन कर सकेंगे। पूरे क्षेत्र में 300 वृक्ष और 1000 पौधे लगाए जाएंगे। राज्य के मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक ट्रस्ट का गठन किया गया है। यह ट्रस्ट इस सांस्कृतिक केंद्र की देखरेख करेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















