0 रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर हाईलेवल बैठक
रायपुर, 30 दिसंबर (आरएनएस)। नए साल के मौके पर राजधानी में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एएसपी भी शामिल हुए। बैठक में नए साल के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्राइम मीटिंग में लंबित मामलों को लेकर कुछ थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार भी लगाई गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नए साल में होटल, क्लब, फार्म हाउस और निजी पार्टियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आयोजनों के दौरान और सड़कों पर होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सतर्क निगरानी रखने की रणनीति तैयार की गई है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

