बालोद, 30 दिसंबर (आरएनएस)। जिले में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। डौंडीलौहारा में आयोजित मड़ई मेला देखने पहुंचे दल्लीराजहरा के कांग्रेस पार्षद सहित दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों को गले, सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, दल्लीराजहरा से छह युवक सोमवार को मड़ई मेला देखने डौंडीलौहारा पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों का दूसरे गुट से विवाद हो गया। बहस बढ़ते ही आरोपियों ने भरे मेले में अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद पावेंद्र कोडप्पा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए चाकूबाजी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

