कोंडागांव, 30 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भुमका नाला के समीप मंगलवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

