कोण्डागांव, 30 दिसंबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को अपनी मेहनत से उपजाए गए धान को समर्थन मूल्य पर बेचने से आर्थिक सशक्तिकरण मिल रहा है, जिससे वे खेती-किसानी को और सुदृढ़ बना पा रहे हैं।
कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम मसोरा निवासी महिला किसान राधा बघेल ने बताया कि उन्होंने इस खरीफ सीजन में अपनी 3 एकड़ कृषि भूमि में उत्पादित 67 क्विंटल धान का विक्रय किया है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने खेत में किये गये बोर खनन (बोरवेल) का भुगतान करेंगी, जिससे सिंचाई की सुविधा में वृद्धि होगी और आगामी रबी मौसम में मक्के की खेती कर डबल फसल प्राप्त करेंगी। राधा बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

