कुशीनगर, 30 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद में अपराध नियंत्रण, जन सुरक्षा एवं पुलिस जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार को देर रात में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह के साथ पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल अमवा खिरकिया में, क्षेत्राधिकारी सदर डा0 अजय कुमार सिंह ने कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल पचरुखिया में, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह द्वारा थाना कसया क्षेत्र के भलुई मदारी पट्टी व शिवपुर बुजुर्ग में तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा विरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना खड्डा क्षेत्र के अन्तर्गत बरवा रतनपुर व रामपुर गोनहा में ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान गोष्ठी में ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। इस अवसर पर एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के साथ सीओ पडरौना डाक्टर अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी खड्डा विरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं उपरोक्त अधिकारियों द्वारा लोगों को अवगत कराया गया कि ग्राम सुरक्षा समिति पुलिस की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसके माध्यम से समय रहते सूचनाएं प्राप्त कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्वों की मौजूदगी अथवा आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा अफवाहों से बचते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें साथ हीं आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों की जानकारी भी दी गयी। गोष्ठी के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

