रायपुर, 30 दिसंबर (आरएनएस)। रायपुर पुलिस ने कबीर नगर थानाक्षेत्र से पति-पत्नी को मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाखों रूपये का हेराईन बरामद किया है। आरोपियों ने अपने घर में पलंग के अंदर हेरोईन छिपाकर रखा था जिसे पुलिस ने तलाशी के बाद बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कबीर नगर पुलिस टीम को थाना क्षेत्र अंतर्गत एलआईजी 02/20 कबीर नगर में हरप्रीत कौर नामक महिला के द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन (चिट्टा) बिक्री हेतु रखने की सूचना मिली थी। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में थाना कबीर नगर की पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताये स्थान पर जाकर एलआईजी 02/20 कबीर नगर में घेराबंदी किया गया जहाँ हरप्रीत कौर नामक महिला मिली जिसे मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखने के संबंध में अवगत कराकर उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर के पलंग के दराज में एक प्लास्टिक जिपर थैली में मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उसके पति जोधा सिंग द्वारा पंजाब से बिक्री हेतु लाना बताया गया जिसे उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने व बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत ना कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपिया हरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पैकेट प्लास्टिक जिपर थैली मे रखे मादक पदार्थ हेरोईन (चिटटा) वजन 16.01 ग्राम किमती करीबन 3,20,000 रूपये व मोबाईल को जप्त किया गया एवं आरोपी जोधा सिंग भी उसी समय आया जिसे पकड़कर अवैध मादक पदार्थ हेरोइन रखने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया कि आरोपी जोधा सिंग से मोबाइल को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में धारा- 21(बी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। लोकेश
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

