नीमच।(आरएनएस)।अरावली पर्वत श्रृंखला के संरक्षण एवं बचाव के उद्देश्य को लेकर शहर की सामाजिक संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था एवं साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति के द्वारा संयुक्त रूप से मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को भारत माता चौराहे पर अरावली पर्वत बचाओ अभियान के तहत आमजन एवं शहरवासियों को जागरूक किया गया संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संरक्षक इंजिंनियर नवीन कुमार अग्रवाल, जगदीश शर्मा, रमेश मोरे, केशव सिंह चौहान, बालचंद वर्मा,कृति संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय पुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल, संस्था के वरिष्ठ किशोर जेवरिया सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता के साथ शांतिपूर्ण पोस्टर प्रदर्शन कर अरावली बचाओ अभियान की आवाज बुलंद करने की मांग उठाई।
उक्त संबंध में संकल्प पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी द्वारा बताया कि अरावली को यदि नष्ट होने से नहीं बचाया गया तो हमारी प्राकृतिक धरोहर अरावली श्रंखला जिसकी आयु लगभग 60 से 70 लाख करोड़ वर्ष है जो कि विशाल हिमालय पर्वत की आयु 5 करोड़ लाख वर्ष से भी अधिक है इसका अस्तित्व समाप्त होने पर जल जीव जंगल जो अरावली की पहाड़ियों में बसा हुआ है नष्ट हो जाने से पर्यावरण असंतुलन के कारण गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाएगा। हमें प्राकृतिक संरचनाओं की रक्षा करना होगी तभी जल जीव जंगल सुरक्षित बच पाएगा। समय रहते यदि हमारी प्राकृतिक धरोहर अरावली को नहीं बचाया तो हमें भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी कभी भी माफ नहीं करेगी दोनों संस्था द्वारा पोस्टर के माध्यम से आयोजित अरावली पर्वत श्रृंखला बचाओ अभियान में संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक नवीन कुमार अग्रवाल, जगदीश शर्मा, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, संस्था के वरिष्ठ रमेश मोरे,केशव मनोहर सिंह चौहान, पेंशनर्स संघ के वरिष्ठ बालचंद वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह राठौड़, आशा सांभर, शेलेन्द्र सिंह ठाकुर, सतीश भटनागर,किशोर सिंह चौहान,सहित समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सहभागिता निभाई।
उक्त जानकारी संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के संरक्षक जगदीश शर्मा द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई।
0
00000000000000000

