नईदिल्ली,05 अपै्रल। इंडियन प्रीमियर लीग के नियमों के अनुसार कोई भी टीम ज्यादा से ज्यादा चार विदेशी खिलाडिय़ों को मैदान पर उतार सकती है. एक मैच में इससे ज्यादा खिलाडिय़ों को खेलने की इजाजत नहीं है. यह नियम पहले सीजन से ही लागू है. हालांकि, सोशल मीडिया पर नेटिजन्स पोस्ट कर रहे हैं कि आरसीबी की टीम मौजूदा सीजन में पांच विदेशी खिलाडिय़ों के साथ खेल रही है.
बेंगलुरु के कॉमेडियन मिस्टर नैग्स ने इस बारे में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से सफाई मांगी. आखिर आरसीबी पांच विदेशी खिलाडिय़ों के साथ कैसे खेल रही है? क्या आप जानते हैं कि नाग ने विराट से यह सवाल क्यों पूछा?
बता दें कि विराट कोहली का एक घर लंदन में भी है. जब वो टीम इंडिया के मैच नहीं होते, तो वो लंदन चले जाते हैं. जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं. विराट को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए वीडियो भी कभी-कभी सोशल मीडिया पर दिखाई देते हैं. इसी बात को लेकर फैंस मजेदार मीम्स बना रहे हैं कि विराट अब देशी खिलाड़ी नहीं रहे, क्योंकि वह अपना ज्यादातर समय लंदन में ही बिताते हैं.
इसीलिए मजाकिया तौर पर कहा जा रहा है कि आरसीबी पांच विदेशी खिलाडिय़ों के साथ मैदान में उतरती है. नाग ने आरसीबी इन्साइडर शो में विराट से इसी बारे में पूछा. नैग्स ने कोहली से पूछा, ‘नेटिजन्स कह रहे हैं कि आरसीबी की टीम पांच विदेशी खिलाडिय़ों के साथ खेल रही है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे ऐसा क्यों कह रहे हैं. वे कहना क्या चाह रहे हैं?’ जिस पर कोहली हंस पड़े. और कहा कि मुझे भी नहीं पता, लेकिन तुम मुझसे यह सवाल क्यों पूछ रहे हो? यह तो विदेशी खिलाडिय़ों के लिए है. मैं कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं हूं. तुम ही बताओ, क्या मैं विदेशी खिलाड़ी हूं?’ विराट ने नाग से पलटकर पूछा. इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘बिल्कुल नहीं.’ आरसीबी ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिस पर मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

