कुशीनगर, 31 दिसम्बर (आरएनएस)। जनपद के चौरा खास पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित दो पुरुष व एक महिला सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 31 दिसम्बर को चौराखास पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 177/2025 धारा 85,108 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्त भागवत निषाद पुत्र रामबली, मेघनाथ निषाद पुत्र भागवत निषाद, एक महिला साकिन कनौरा थाना चौराखास जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी, उ0नि0 रामप्रगट मिश्र, उ0नि0 नबीस अहमद, का0 सुशील कुमार, का0 उमेश कुमार, म0का0 वन्दना यादव शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

