सिनेमाघरों में इन दिनों तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, अवतार: फायर एंड ऐश, धुरंधर और एनाकोंडा जैसी फिल्में सजी हैं। वीकएंड के बाद सोमवार को लगभग सभी फिल्मों का कलेक्शन घटा है। वहीं हॉलीवुड फिल्मों पर बॉलीवुड फिल्में भारी पड़ी हैं। आइए जानते हैं इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अदाकारी वाली फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की वीकएंड के बाद कमाई में काफी गिरावट आई है। सोमवार को फिल्म ने महज 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को इसने 5 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने पांच दिनों में कुल 25.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश की वीकएंड के बाद कमाई घटी है लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है। दूसरे सोमवार को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 10.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 11 दिनों में इस फिल्म ने कुल 142.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
वीकएंड के बाद हॉलीवुड फिल्म एनाकोंडा की कमाई लाखों में सिमट गई है। सोमवार को इसने महज 35 लाख रुपये की कमाई की है। रविवार को फिल्म की कमाई 1.05 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 4.85 करोड़ रुपये हो गया है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

