भोपाल 31 दिसंबर (आरएनएस)।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि नववर्ष आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नई उत्साह लेकर आयें।
तोमर ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि नववर्ष में बिजली का सदुपयोग करें। कमरे से बाहर निकलते समय बिजली की बटन जरूर बंद करें।
(भोपाल)खाद्य मंत्री राजपूत ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं==
भोपाल 31 दिसंबर (आरएनएस)।खाद्य, नागरिक आपूर्ति?एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि नववर्ष में आप सभी स्वस्थ रहे, प्रसन्न रहे और नए संकल्पों के साथ नए कार्यों की ओर आगे बढ़ें।
राजपूत ने कहा है कि नववर्ष में सभी पात्र उपभोक्ताओं तक विभागीय योजनाओं का सतत् लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य है।

