राँची 5 अप्रैल (आरएनएस)। दिन शनिवार अखिल भारतीय सुंडी शौंडिक वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं राष्ट्रीय संयोजक मंडली सदस्य बीरेंद्र साहु ने बताया कि अखिल भारतीय शौंडिक संघ के संस्थापक रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी द्वारा दिनांक 24 दिसंबर 1945, को अखिल भारतीय शौंडिक संघ का स्थापना किया गया और इस संगठन के रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी प्रथम संस्थापक सभापति बने। संस्थापक सभापति राय साहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी के जन्म स्थली झारखंड की धरती लोहरदगा में पहली बार सुंडी शौंडिक समाज ने राष्ट्रीय स्तर पर आगाज करते हुए लोहरदगा में उनके पैतृक आवास बलदेव साहु भवन में उनके आदमकद प्रतिमा को साक्षी मान उन्हें माल्यार्पण कर दिनांक 03 मई 2026 दिन रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे सुंडी/ शौंडिक वैश्य समाज उनके द्वारा बताए गए संदेश एवं उनके पदचिन्ह पर अमल कर चलते हुए पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक छतरी ,एक संगठन, एक पहचान ,एक प्रतीक, कर एक मंच में लाने की तैयारी के साथ संपर्क स्थापित कर जनजागरण अभियान की शुरूआत अखिल भारतीय स्तर पर किया जा रहा है।19 अप्रैल को कमों बेस सभी राज्यों के सक्रीय प्रतिनिधियों के उपस्थिति लोहरदगा में होने जा रही है। साथ ही उम्मीद है नेपाल देश के साथ झारखंड प्रदेश के सभी सुंडी शौंडिक नामी संगठनों के प्रमुखों को बैठक में बुलाई जा रही है। इस राष्ट्रीय स्तर पर समन्वय स्थापित कर एक छतरी में बैठक की बीड़ा आयोजक के रूप में लोहरदगा जिला सुंडी शौंडिक संघ के द्वारा सक्रिय भागीदारी के साथ निभाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायसहब स्व बलदेव प्रसाद साहु जी के पुत्र और हमारे संगठन के मुख्य संरक्षक अभिभावक तुल्य उदय शंकर प्रसाद जी, उनके छोटे भाई पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरीय समाजसेवी धीरज प्रसाद साहु जी, अपने परिवार जनों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।इस राष्ट्रीय स्तर के बैठक में सुंडी शौंडिक समाज की आगे की कार्यक्रम की रूपरेखा, दशा एवं दिशा का मूल्यांकन कर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच में लाकर जनजागरण अभियान की शुरूआत किया जाएगा। आज बलदेव साहु भवन में माननीय पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहु जी ने उनके साथ भेंट वार्ता में शामिल शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं बीरेंद्र साहु जी को धीरज प्रसाद साहु जी ने बताया कि, हमारे पिता द्वारा स्थापित संगठन की पहली बैठक हमारे लोहरदगा आवास बलदेव साहु भवन में आयोजित कर पूरे राष्ट्रीय स्तर पर सुंडी शौंडिक समाज के लोगों को गौरवान्वित कर हमारे पिता के यादों को ताजा करते हुए समाज द्वारा उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है। शिवरतन प्रसाद गुप्ता एवं बीरेंद्र साहु ने निजी तौर पर सभी संगठनों के माननीयों को निमंत्रित कर कार्यक्रम में सभी को लोहरदगा पधारने का अनुरोध किया है, ताकि सुंडी शौंडिक समाज को एक मंच पर ला कर एक मजबूत स्तंभ के साथ अपनी चट्टानी एकता को बनाने में मिल का पत्थर साबित हो। निश्चित रूप से ये प्रयास सभी के सामूहिक सहयोग से पूरा किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

