New Delhi 09 Jully (Rns) /- गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO को बहुत बड़ी सफलता मिली है. अंतरिक्ष से लौटते वक्त सुरक्षित वापसी कराने वाले सबसे अहम पैराशूट सिस्टम का टेस्ट सफल हो गया है. भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित धरती पर वापस लाने के अभियान में एक कदम और आगे बढ़ते हुए इस टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है. 2.5 किलोमीटर की ऊंचाई से मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया गया.
ISRO ने अंतरिक्ष यात्रियों यानी एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित धरती पर वापस लाने के क्रम में एक बड़ी सफलता हासिल की है. ISRO ने सोशल मीडिया पर बुधवार को इस बात की जानकारी शेयर की है कि उन्होंने मध्य प्रदेश के श्योपुर में स्थित एडीआरडीई के ड्रॉप जोन में यह परीक्षण मंगलवार को किया गया

