बालोद,09 जुलाईं (आरएनएस) । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस हिरासत से चोरी की आरोपी महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जानकारी के अनुसार, चोरी के मामले में गिरफ्तार रेखा सोरी को पूछताछ के लिए बालोद कोतवाली थाना लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात आरक्षक शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है।पुलिस ने फरार महिला के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। विभिन्न संभावित ठिकानों पर तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

