9 जुलाई (आरएनएस ) प्रयागराज। इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के आगामी सत्र (2026-27) से अब सिर्फ एसोसिएशन से सम्बद्ध इकाइयां (क्लब, संस्थान एवं कार्यालय) ही स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के लिए अधिकृत होंगी। साथ ही इन प्रतियोगिताओं में सिर्फ एसीए से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त संयोजक (लीग एवं मंडल) एलबी काला ने बताया कि लीग में खेलने वाली टीमों को अधिक से अधिक खेलने का अवसर देने के लिए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि नये सत्र से इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध क्लब, संस्थान एवं कार्यालय ही स्थानीय टूर्नामेंट कराने के लिए अधिकृत होंगे।
इसके अतिरिक्त, स्थानीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में केवल एसीए में विधिवत पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

