सीतापुर 10 जुलाई (आरएनएस)। अखंड युवा छात्र सभा (एवाईसीएस) उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक शुक्रवार को कैंप कार्यालय, द ड्रीम स्कूल के निकट, मास्टर बाग सीतापुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नितीश बाजपेयी ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय रहेगा तथा प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव आयुष सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर बाजपेयी, अंश पांडेय, विवेक सिंह राठौर, मो. आजाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

