9 जुलाई (आरएनएस ) प्रयागराज। वासुदेव फाउंडेशन के तत्वाधान में 81 दिवसीय गविषठी गौ रक्षार्थ धर्म यात्रा लेकर निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द जी महाराज का भव्य स्वागत आनन्द आजाद एवं उनकी टीम के सैकड़ों श्रद्धालुगण द्वारा पुष्प वर्षा व माल्यापर्ण कर किया गया।
यात्रा के आगे आगे ‘हरे रामा हरे कृष्णा” का संकीर्तन मंडलदल व 21 बुलेट गाडिय़ों से श्रद्धालुगण यात्रा के आगे आगे अगवानी करते हुए संस्कार लॉन पहुँचे। संस्कार लान आशियाना में स्वामी अविमुक्तेश्वानन्द महाराज ने गौ पूजन करके यहाँ उपस्थित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार गौ माता को पशु मान रही है और गौ हत्या रोकने में अक्षम है। उन्होने कहा कि अगर आप सब असली हिन्दू है तो अपने हिन्दू धर्म का पालन करते हुए गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने में हमारा साथ दे तथा गौ रक्षा का ढकोसला करने वाले नकली हिन्दुओं का बहिष्कार करें।
इस अवसर पर इस्कॉन अयोध्या के प्रमुख षठभुज प्रभु ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी देवताओ का वास माना जाता है और गौ हत्या करके उन 33 करोड़ देवी देवताओं की हत्या हो रही है जो घोर पाप एवं अनर्थ है जिसे सनातनधर्म कभी माफ नही करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राम प्रकाश यादव, सतीश यादव, अतुल शुक्ला, वेद प्रकाश भट्ट, संजय मिश्रा, जय सिंह, जयंत यादवेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द यादव, विश्वास मौर्या आनन्द यादव, आशुतोष भार्गव, शिबू मिश्रा, राज वर्मा तथा सूरज एवं अमन यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण सभा में उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

