चित्रकूट 1 जनवरी (आरएनएस)।उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गुरुवार को सपरिवार चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामता नाथ जी के प्राचीन मुखारबिंद के दर्शन किए और पूजा आराधना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कामदगिरि की परिक्रमा भी की। नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

