भोपाल 1 जनवरी (आरएनएस)।मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इसी अनुक्रम में गुरूवार को पुलिस मुख्यालय, भोपाल में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पदोन्नत अधिकारियों को रैंक लगाई। इस दौरान डीजीपी मकवाणा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदोन्नति आपकी समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवा का प्रतिफल है। प्रदेश में कानून एवं शांति व्यवस्था बरकरार रखने में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप प्रदेश की प्रगति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय देंगे। आप अपनी कार्यप्रणाली को ऐसा रखें कि वह अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने। उन्होंने कहा कि समय पर पदोन्नति प्रदान की जाना सदैव सरकार की प्राथमिकता रही है, इसका परिपालन करते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।
डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में इन्हें लगाई रैंक :-डीजीपी कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय में आईजी निरंजन बी. वायंगणकर, शियास ए., ललित शाक्?यवार, डीआईजी राघवेन्?द्र सिंह बेलवंशी, किरणलताकेरकटृाश्री रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, विवेक सिंहतथा वरिष्?ठ पुलिस अधीक्षक हितेष चौधरी को रैंक लगाई।
इन अधिकारियों को किया गया पदोन्नत :-उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 31दिसंबर 2025को जारी आदेशानुसार 1 जनवरी 2026से भारतीय पुलिस सेवा (मध्यप्रदेश कैडर) के 18अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें आशुतोष रॉय को एडीजीसे स्?पेशलडीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रमोद वर्मा को आईजी से एडीजी पद पर पदोन्?नत किया गया है। निरंजन बी. वायंगणकर, शियास ए. तथा ललित शाक्?यवारको डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार राकेश सगर, राघवेन्?द्र सिंह बेलवंशी, किरणलताकेरकटृा, मनोज कुमार राय, रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढा, सुश्री सिमाला प्रसाद, असित यादव, मयंक अवस्?थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिवदयाल, शैलेन्?द्र सिंह चौहान डीआईजी के पद पर पदोन्नत किए गए हैं।

