तृणमूल ने नेता ने किया विस चुनाव का अघोषित शंखनाद
हेदायतुल्लाह पुरकाईत
बरुईपुर 2 जनवरी (आरएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सर्व भारतीय महा सचिव अभिषेक बनर्जी ने बरुईपुर की कर्मी सभा में मौजूद लोगों को एक नहीं बरन 3 भूत दिखाए। आज दोपहर बरुईपुर फुलतला सागर संघ डिस्ट्रिक्ट स्टेडियम ग्राउंड में एक सभा में रैंप पर चलते हुए अभिषेक बनर्जी ने आमलोगों के साथ जहां बातचीत की वहीं आम जनता और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को तीन भूत मोनिरुल इस्लाम मोल्ला, हरेकृष्ण गिरी और माया दास दिखाए गए। तीनों मटियाबुर्ज व काकद्वीप के निवासी हैं। उक्त ऐसे लोग हैं एसआईआर के दौरान जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। अभिषेक बनर्जी ने जब इनलोगों को जनसभा में पेश किया तो लोग पेट पकड़कर लोटपोट हो गए। बहरहाल आज से ही अभिषेक बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव का आघोषित शंखनाीद कर दिया। साफ कहे तो अभिषेक बनर्जी ने साउथ 24 परगना जिले से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया। इस दौरान सांसद अभिषेक बनर्जी ने आज दावा किया कि पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटें जीतेगी। टीएमसी ने 2021 में 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीटों पर जीत दर्ज की थी। दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने केंद्र की राजग सरकार पर बंगाल विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने सड़क परियोजनाओं और 100 दिवसीय ग्रामीण रोजगार योजना के लिए धन रोका है और अब एसआईआर कर गरीबों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कारण एसआईआर प्रक्रिया अनियोजित तरीके से की गई, जिसकी वजह से राज्य में कई लोगों की मौत हुई। डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी ताकतों के खिलाफ मेरी लड़ाई आज से शुरू होती है। मेरी बात याद रखना, टीएमसी 2021 के विधानसभा चुनावों में मिली सीटों से कम से कम एक सीट अधिक जीतेगी।
अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा कि, चुनाव आयोग ने जिंदा लोगों को भूत बना दिया है। अभिषेक ने कहा है कि हम आने वाले दिनों में एसआईआर को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसआईआर के डर से बंगाल में कई लोगों की मौत हो गई है। इलेक्शन कमीशन को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर भाजपा को मुझसे कोई दुश्मनी है, तो मुझे नोटिस भेजे। भाजपा जानती है कि वह बंगाल नहीं जीत सकती और उसने बंगाल के लोगों के खिलाफ़ जंग का ऐलान कर दिया है। उसने बंगाल के संस्कृति का अपमान किया है। इलेक्शन कमीशन आम लोगों को परेशान कर रहा है। एसआईआर शुरू होने के बाद से दो महीने में 56 लोगों की मौत हो गई है, आने वाले दिनों में लोग इसका जवाब देंगे। अगर हम जय बांग्ला कहते हैं, तो हमें बांग्लादेशी कहा जाता है। मैं सेंट्रल इलेक्शन कमीशन ऑफिस गया और इलेक्शन कमीशन ने हम पर उंगली उठाई और बोला, मैंने जवाब दिया। अगर इलेक्शन कमीशन हमारे पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे सका, तो चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी आने वाले दिनों में इलेक्शन कमीशन ऑफिस जाएंगी और उसका घेराव करेंगी। भारत के प्रेसिडेंट कोलकाता आए हैं और जय बांग्ला कहा है। अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि पार्टी पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में 2021 के मुकाबले कम से कम एक सीट ज्यादा जीतेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य में किया गया विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी तरह अव्यवस्थित था और इसी प्रक्रिया के चलते कई लोगों की जान चली गई। अभिषेक बनर्जी ने यह बात शुक्रवार अपराह्न डायमंड हार्बर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ऐसी ताकतों के खिलाफ उनकी लड़ाई आज से शुरू हो रही है और परिणाम सबके सामने होगा। उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि तृणमूल कांग्रेस 2021 की अपनी सीटों की संख्या से आगे जाएगी। चुनाव आयोग ने 16 दिसंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद पश्चिम बंगाल की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी। इस सूची में मौत और पलायन जैसे कारणों का हवाला देते हुए 58 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। सभा के दौरान अभिषेक बनर्जी ने तीन लोगों को मंच पर बुलाया, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। उन्होंने दावा किया कि इन लोगों को ड्राफ्ट मतदाता सूची में मृत बताया गया है। मंच से उन्होंने सवाल किया कि अगर ये लोग मृत घोषित किए जा चुके हैं तो आज यहां उनके सामने कैसे मौजूद हैं? अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के नाम पर आम लोगों को परेशान किया जा रहा है और यह पूरी प्रक्रिया लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर हर मंच पर संघर्ष जारी रखेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















