गोसाईंगंज-अयोध्या 2 जनवरी (आरएनएस)। गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस ने बीते अक्टूबर माह में एक दुकान से चोरी हुई तीन डीजे मशीन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवक की पहचान मूलचंद निषाद पुत्र रामप्रसाद निवासी हाथपाकड थाना अहिरौली जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई। युवक को बीती रात्रि में धारुपुर जैता मार्ग पर स्थित गौशाला के पास से गिरफ्तार किया गया।एसओ शारदेन्दु दुबे के मुताबिक बीते29अक्टूबर को अंकारीपुर के बगल गनेशपुर बेसौरा गांव में विपिनदेव उर्फ आदित्य की दुकान से चोरों ने तीन डीजे मशीन पार कर दिया था।मामले में पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी।युवक को गिरफ्तार करने में एसआई अमित कुमार,गोपाल मौर्य,राजकुमार यादव सिपाही राजेश राजभर व प्रदीप चौहान की भूमिका रही।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

