-उच्च तकनीकी कौशल को विकसित करने से मिलेगी सफलता : कुलपति
अयोध्या 2 जनवरी (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन वेट लिफ्टिंग इंटर यूनिवर्सिटी महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अवध विश्वविद्यालय की महिला वर्ग की वेट लिफ्टर पूनम यादव ने 86 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 165 किलोग्राम वजन उठाकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई कर लिया। वहीं पुरुष वर्ग में वेट लिफ़्टर राजकुमार मौर्या ने भी 110 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 237 किलोग्राम वजन उठाकर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई कर लिया। नॉर्थ जोन वेट लिफ्टिंग इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में अवध विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के साथ ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई करने पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने दोनो वेट लिफ्टर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष निरन्तर अभ्यास एवं उच्च तकनीक से कौशल को विकसित करके सफलता प्राप्त की जा सकती है,विश्वविद्यालय के खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओ में कोई कमी नही होगी। खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बधाई के साथ सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। खिलाडिय़ों की सफलता पर विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ला, कुल सचिव विनय कुमार सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो.नीलम पाठक,मुख्य कुलानुशासक प्रो. एस. एस. मिश्रा, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.दानपति त्रिपाठी,पूर्व प्राचार्य प्रो.अभय कुमार सिंह, महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जन्मेजय तिवारी, महामंत्री प्रो. अमूल्य कुमार सिंह, विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. संग्राम सिंह, महामंत्री डॉ. राना रोहित सिंह, पूर्व क्रीड़ा सचिव डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. पूनम जोशी, डॉ. सीमा पाण्डेय, प्रो. विनय कुमार सिंह, डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ.अनुराग पाण्डेय, डॉ.अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. कपिल राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. त्रिलोकी यादव डॉ. मनीष सिंह, शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

