अयोध्या 2 जनवरी (आरएनएस)। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी जमीयत ए उल्मा ए फैजाबाद अयोध्या की तरफ से नि:शुल्क कंबल व मेडिकल कैंप का आयोजन जन्नत लॉन में किया गया। यह आयोजन कारी इरफ़ान अहमद हलीमी व अराकीन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गरीब असहाय जरूरतमंद के लोगों को कंबल वितरण के साथ-साथ मेडिकल उपचार करके दवाई वितरण की गई। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक कारी इरफ़ान अहमद और मोहम्मद अहमद कासमी का कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्यक्रम रखा गया।जिसमे निशुल्क मेडिकल कैंप के साथ साथ कंबल वितरण गरीब असहाय लोगों को दिए गए।कार्यक्रम मे अयोध्या आई हॉस्पिटल और पटेल क्लीनिक का सहयोग हमेशा रहता है।वही हाजी मोहम्मद अनीस का कहना है कि जमीयत ए उल्मा ए फैजाबाद अयोध्या की तरफ कार्यक्रम रखा जाता है। जिसमें निशुल्क व्यवस्थाएं रखी जाती है। दवा,चश्मा और कंबल लोगो को दिए जाते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

