अयोध्या 2 जनवरी (आरएनएस)। फॉर एवर लॉन में आयोजित हो रहे अयोध्या महोत्सव में नए वर्ष की शाम सजी डी0 जे0नाईट के द्वारा जिसमें दर्शक बिभिन्न गीतों पर खूब झूमें और नए साल का स्वागत पूरे आनंद के साथ किया। अयोध्या महोत्सव के मंच पर कुछ विशेष प्रस्तुतियाँ भी हुई जिससे नए साल के जश्न को और भी ज्यादा आनंदित बना दिया। इसी के साथ काव्य श्री चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में जिन भी प्रतिभागियों ने प्रथम चक्र में अपनी उत्कृष्ट रचना (कविता) के माध्यम से अंक हासिल किया था उसी आधार पर भेजा गया और द्वितीय चरण की प्रीतियोगिता का भी काव्य पाठ कराया गया जिससे 11 प्रतिभागियों को फाइनल के लिय चयनित किया गया,जिनका काव्य पाठ दिनांक 02 जनवरी को होगा। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक आकाश अग्रवाल, प्रबंध निदेशक नाहिद कैफ, संगठन महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी, महासचिव ऋचा उपाध्याय, निदेशक विजय यादव,जनार्दन पाण्डेय, बृजेश ओझा, दुर्गेश,शुभान, राजेश, रेगन चौधरी, उज्ज्वल, स्वाति सिंह, अभिनव, शशांक,निकिता, मो0 ताहा राम सागर उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

