-ठंड से बचाव के लिए 1080 जरूरतमंदो को वितरित किया गया कंबल
अयोध्या 2 जनवरी (आरएनएस)। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा वृहद कंबल वितरण व सेवा पुंज सम्मान समारोह का आयोजन ऐमी आलापुर स्थित एस. बी. एस इंटर कालेज के परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें जिले के 40 सामाजिक संस्थाओ व समाजसेवीयों को सेवा पुंज सम्मान से सम्मानित किया गया और इस मौक़े पर 1080 जरूरतमंदो को कंबल भेट किया गया जिससे वो इस शीत लहर में ठण्ड से सुरक्षित रह सकें। समाजसेवी व संस्था के प्रबंधक राजेश चौबे ने कहा कि संस्था द्वारा जन कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर किये जा रहे है और मेरा पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। समाजसेवी जितेंद्र कुमार दूबे उफऱ् मिंटू प्रधान ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है और अन्य सामाजिक संस्थाओ को भी जन सेवा के लिए आगे आना चाहिए अयोध्या। अन्नपूर्णा सेवा संस्थान द्वारा वृहद कंबल वितरण व सेवा पुंज सम्मान समारोह का आयोजन ऐमी आलापुर स्थित एस. बी. एस इंटर कालेज के परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें जिले के 40 सामाजिक संस्थाओ व समाजसेवीयों को सेवा पुंज सम्मान से सम्मानित किया गया और इस मौक़े पर 1080 जरूरतमंदो को कंबल भेट किया गया जिससे वो इस शीत लहर में ठण्ड से सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जन कल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर किये जा रहे है और मेरा पूरा जीवन जनसेवा के लिए समर्पित है। समाजसेवी जितेंद्र कुमार दूबे उफऱ् मिंटू प्रधान ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है और अन्य सामाजिक संस्थाओ को भी जन सेवा के लिए आगे आना चाहिए। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि गरीबो की सेवा ही सच्ची मानवता है और यही मानव धर्म है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा में ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा की हमें यथा सामथ्र्य सेवा कार्य करते रहना चाहिए। इस मौक़े पर सामाजिक कार्य के लिए शहीद शोध संस्थान के प्रबंधक निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय, समाज सेवी सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश यादव, साथी स्थान से अमित सिंह, नि:स्वार्थ सेवा समिति के हनुमान सोनी व हेमंत कसौधन, वृद्ध आश्रम के अमरेश चंद मिश्र, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ मनीष राय,खाकी वाले गुरु रणजीत यादव सहित 60 समाजसेवीयों क़ो सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर माँ अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष मुन्ना गुप्त, एस बी एस इंटर कालेज की अध्यक्ष तनूजा दूबे, सत्य देव मिश्रा, सचिन तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, विजय वर्मा, पुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थिति रहकर सेवा कार्य मे सहयोग किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

