लालगंज, प्रतापगढ़ 2 जनवरी (आरएनएस)। लालगंज तहसील क्षेत्र के शमशेरगंज में शुक्रवार को सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजक समाजसेवी आशुतोष गिरि दीपक रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों का सारस्वत सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि संजय शुक्ल ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है।विशिष्ट अतिथि मो. हई ने कहा कि कठिनाइयों को सहते हुए किसान समाज को आगे बढ़ाने अपना अमूल्य योगदान देता है। अध्यक्षता हाफिज मो. याकूब न किया। संचालन डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने किया। आयोजक आशुतोष गिरि दीपक ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके चन्द्रशेखर शुक्ल, आचार्य संतोष मिश्र, विकास पांडेय समाजसेवी,अशोक कौशल, वकील अहमद, अब्दुल अजीज आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

