चित्रकूट 2 जनवरी (आरएनएस)। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया हुई। चुनाव अधिकारी चन्द्रपाल पाल एड ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे पद पर सुरेन्द्र सिंह ने पर्चा वापस लिया। शेष सभी पदो के पर्चे सही पाए गए। आज प्रत्याशियों का दक्षता भाषण होगा। पांच जनवरी को सुबह नौ से शााम चार बजे तक मतदान एवं छह जनवरी को मतगणना कार्य संपन्न होगा। चुनाव एल्डर कमेटी के पदाधिकारियों में संपन्न हो रहा है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सीताराम सिंह एड ने दी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

