रायपुर, 03 जनवरी (आरएनएस)। रायपुर से पूर्णिमा स्नान के लिए अमरकंटक जा रहे श्रद्धालुओं की कार बिलासपुर जिले के बेलगहना क्षेत्र अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार सुबह का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के खम्हारडीह थाना अंतर्गत कचना निवासी रामकुमार धीवर (45) अपने साथियों निलेश्वर धीवर (38), सुखसागर मानिकपुरी (39), अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ अमरकंटक जा रहे थे। कार का संचालन निलेश्वर धीवर कर रहे थे। सुबह करीब 9 बजे वे बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंचे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आईं। कार चालक निलेश्वर धीवर और अन्य दो साथी भी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ही रामकुमार धीवर की मौत हो गई थी, जबकि रास्ते में राजकुमार साहू ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव निकालने में दो घंटे की मशक्कत पुलिस टीम ने बताया कि कार हादसे के बाद काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। रामकुमार का शव गाड़ी में फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को सुरक्षित बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद वे रतनपुर पहुंचे और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे में घायल हुए लोग हादसे में घायल हुए लोगों में कार चालक निलेश्वर धीवर (38) निवासी दलदल सिवनी, रायपुर, सुखसागर मानिकपुरी (39) निवासी मजेठा, आरंग, रायपुर और अमित चंद्रवंशी (39) निवासी दलदल सिवनी, मोवा, रायपुर शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को तुरंत सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, चालक निलेश्वर के दोनों पैर टूटकर कार में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें मुश्किल से बाहर निकाला। घटना स्थल पर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

