० लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश
सुकमा, 05 मई (आरएनएस)। कलेक्टर अमित कुमार ने मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त मांग एवं समस्या संबंधी आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान सीमांकन, त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन सहित लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही जिले में पेट्रोल-डीजल स्टॉक की उपलब्धता की जानकारी भी ली गई। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने बिहान एवं लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, धान उठाव कार्य तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। शेष धान उठाव कार्य को तेजी से पूर्ण करने के लिए कृषि अधिकारी एवं डीएमओ मार्कफेड को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान, आयुष्मान कार्ड निर्माण, स्नक्र की स्थिति, संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण एवं सिकल सेल जांच की प्रगति पर चर्चा की गई। आयुष्मान कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पेयजल गुणवत्ता, जल जीवन मिशन, ई-केवाईसी, ई-ऑफिस क्रियान्वयन, सड़क निर्माण, पेंशन प्रकरण, पीएम किसान सम्मान निधि, शिक्षा गुणवत्ता अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

