नई दिल्ली ,04 जनवरी । भारत सरकार की सख्त चेतावनी के बाद एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी एक्स (पूर्व में ट्विटर) ने अपने प्लेटफॉर्म पर अवैध और अश्लील सामग्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कंपनी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अवैध कंटेंट पोस्ट करने वालों या कंपनी के एआई टूल ‘ग्रोकÓ (त्रह्म्शद्म) के जरिए अश्लील सामग्री बनाने वालों के अकाउंट हमेशा के लिए बैन (पर्मानेंट सस्पेंड) कर दिए जाएंगे। एक्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह जरूरत पडऩे पर जांच के लिए स्थानीय सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेगा।
एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम ने बयान जारी कर कहा है कि प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि या कंटेंट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से बाल यौन शोषण सामग्री (ष्टस््ररू) जैसे गंभीर अपराधों को लेकर ‘जीरो टॉलरेंसÓ की नीति अपनाई गई है। कंपनी ने कहा है कि ऐसे कंटेंट को देखते ही तुरंत हटाया जाएगा और उसे अपलोड करने वाले यूजर का अकाउंट बिना किसी चेतावनी के हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
एलन मस्क ने अपने एआई टूल ‘ग्रोकÓ के दुरुपयोग को लेकर भी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। कंपनी के मुताबिक, जो लोग ग्रोक एआई का इस्तेमाल कर अवैध, अश्लील या आपत्तिजनक तस्वीरें (डीपफेक) बनाएंगे, उन्हें भी वही सजा मिलेगी जो सीधे ऐसा कंटेंट पोस्ट करने वालों को दी जाती है। एक्स का मानना है कि एआई के जरिए गलत तस्वीरें या कंटेंट बनाना भी कानूनन अपराध के दायरे में आता है, इसलिए ग्रोक से बने कंटेंट पर भी प्लेटफॉर्म की पॉलिसी और आईटी नियम पूरी तरह लागू होंगे।
गौरतलब है कि एक्स का यह बयान भारत सरकार के कड़े निर्देश के बाद सामने आया है। भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 2 जनवरी को एक्स को निर्देश दिया था कि वह अपने प्लेटफॉर्म से तुरंत सभी अश्लील, आपत्तिजनक और गैरकानूनी कंटेंट हटाए। सरकार ने कंपनी को ‘एक्शन टेकन रिपोर्टÓ जमा करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और नियमों का पालन न करने पर आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक्स पर एआई टूल का इस्तेमाल कर महिलाओं की फर्जी और अश्लील तस्वीरें शेयर किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस गंभीर मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की थी। उन्होंने बताया था कि ग्रोक एआई का इस्तेमाल कर महिलाओं को अपमानित करने वाला कंटेंट बनाया जा रहा है, जो भारतीय कानूनों का सीधा उल्लंघन है। सरकार के इसी दबाव के बाद अब एक्स ने अपनी नीतियों में सख्ती दिखाई है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

