भारतीय सिनेमा का फैंटेसी जॉनर एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब फिल्ममेकर पौराणिक कथाओं, लोककथाओं, ज्योतिष और कल्पनालोक से प्रेरणा लेकर ऐसे सिनेमाई संसार रच रहे हैं जो न सिफऱ् दृश्यात्मक रूप से भव्य हैं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी दर्शकों को जोड़ते हैं। बड़े प्रोडक्शन हाउस और दूरदर्शी निर्देशकों के सहयोग से 2026 फैंटेसी फिल्मों के लिए एक मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। आइए नजऱ डालते हैं उन पाँच बहुप्रतीक्षित फैंटेसी फिल्मों पर, जो बड़े पर्दे पर गहरी छाप छोडऩे वाली हैं। कल्कि 2 – वैजयंती मूवीज़: कल्कि की अभूतपूर्व सफलता और वैश्विक सराहना के बाद, निर्देशक नाग अश्विन 2026 में इस फ्रैंचाइज़ी को और आगे बढ़ाने जा रहे हैं। प्रभास के नेतृत्व में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में नजऱ आएंगे। सी. अश्विनी दत्त द्वारा वैजयंती मूवीज़ के बैनर तले निर्मित कल्कि 2, भगवान विष्णु के अंतिम अवतार की भविष्यवाणी को एक डिस्टोपियन भविष्य में पुनर्कल्पित करती है। प्राचीन शास्त्रों और अत्याधुनिक तकनीक का अनोखा संगम इस फिल्म को भव्य सिनेमाई अनुभव बनाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

