जौनपुर 4 जनवरी (आरएनएस )। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी एक युवक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।युवक की एक फोटो बंदूक के साथ वायरल हो रही थी।फोटो वायरल होने की जानकारी होने पर एसआई अनिल यादव ेंने विनय पाठक पुत्र राजेश पाठक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच के बाद पता चला कि युवक छह वर्ष पहले हौज स्थित एक वाहन कंपनी के गार्ड के बंदूक को लिया था।उस समय की फोटो को किसी ने वायरल कर दिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

