कुशीनगर, 04 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के कुबेरस्थान स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम के प्रांगण में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस स्वास्थ्य शिविर में नेत्र परीक्षण, सुगर, बीपी सहित सामान्य रोगों की जांच किया गया। सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगी रही। क्षेत्र के लगभग दर्जनों गांवों के 500 से अधिक रोगी स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। नेत्र चिकित्सक डा विनोद कुमार सिंह सहित डा अनुराग शर्मा, डा अनिल शर्मा, डा अरुण तिवारी, डा इजरायल अंसारी, डा विशाल वर्मा ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेत्र चिकित्सक डा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 250 मरीजों का आंख जांच किया गया।साथ ही 50 बर्ष से अधिक के 100 मरीजों को नि:शुल्क चश्मा दिया गया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल में संजीव पांडेय, अरुण शर्मा, आशुतोष तिवारी, शेरु शर्मा,रामु गिरी, विश्राम शर्मा सभी की भूमिका सराहनीय रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

