कुशीनगर, 04 जनवरी (आरएनएस)। जनपद मुख्यालय स्थित जिला स्टेडियम में रविवार को जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों के दिव्य मेले तथा शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को दृष्टिगत रखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पी.एन. द्विवेदी, राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ की उपस्थिति में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किया गया। राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि ठंड के मौसम में निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। शासन एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा संचालित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना है, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता झलकती नजर आई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संबंधित संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम मे रजत कांत मिश्रा, गांव वाला वेलफेयर फाउंडेशन के निदेशक जितेश कुमार मिश्र, जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ओम प्रकाश सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

