प्रयागराज 4 जनवरी (आरएनएस)। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों ने मांगों का प्रस्ताव पारित कर शासन प्रशासन को भेजा। जिसमें आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन हो, एम एस पी सभी रैंक को समान मिले, पूर्व सैनिकों का हाईवे टोल टैक्स माफ हो जैसे पहले था, पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स उत्तर प्रदेश सरकार माफ करें जैसे 16 प्रदेशों में माफ है, प्रयागराज में पूर्व सैनिकों द्वारा बुनियादी निर्मित व संवर्धित शहीद वाल जिसे अब स्मार्ट सिटी योजना ने नए सिरे से पुन: बनाया है उसमें कारगिल वीर शहीद नायक लालमणि यादव का चित्र पहले लगा था उसे पुन: लगाया जाए आदि प्रमुख मांगे हैं।
वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैठक तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में हुई। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार आई सी तिवारी (से. नि.) तथा संचालन सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल (से. नि.) संयोजन सूबेदार जी यादव (से. नि.) व साथियों ने किया। इस अवसर पर संचालन करते हुए श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बताया कि भारत सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन किया है लेकिन उसमें पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन का जिक्र नहीं है ,डी ए/डी आर मूल वेतन में मर्ज करने में भी संशय है जिससे सभी पेंशनर में आक्रोश है। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे सूबेदार ईश्वर चंद्र तिवारी सेवानिवृत्ति ने कहा कि सरकार हमेशा हम लोगों को सुविधा देने का प्रयास करती है लेकिन पुलिस प्रशासन की ढिलाई के कारण घटनाएं घट जाती हैं। जिससे पूरे समाज में गलत संदेश जाता है और भय का वातावरण बनता है।। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी उक्त से मिली जुली बातें कहीं। जिसमें सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल (से. नि.), ईश्वर चंद्र तिवारी,शिव चरण सिंह,जी यादव, एस एन मिश्रा , बच्चा लाल प्रजापति, नरोत्तम त्रिपाठी, जी एस शर्मा, एस पी सिंह, सुरेश चन्द्र, शतीश चंद्रा, नारायण यादव, मंसूर हसन, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

