परिचय निर्देशिका का हुआ विमोचन
प्रयागराज 4 जनवरी (आरएनएस)। श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज प्रयागराज द्वारा विवाह योग्य युवक–युवतियों हेतु आज द पाम रिज़ॉर्ट (रॉयल गार्डन), लक्ष्मी टॉकीज़ चौराहा में भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज द्वारा तैयार की गई परिचय निर्देशिका का विधिवत विमोचन किया गया, जिसमें पंजीकृत प्रतिभागी युवक–युवतियों का संक्षिप्त विवरण सम्मिलित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट आर. के. अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि नवीन चन्द्र अग्रवाल रहे। समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीष गोयल सहित अनूप अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल एवं किशन बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष मोना अग्रवाल, महामंत्री नंदिता अग्रवाल सहित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल ने विवाह पुस्तिका में अधिक से अधिक पंजीकरण का आग्रह करते हुए आयोजन की सफलता पर समाज को शुभकामनाएँ दीं। युवा मंडल के महामंत्री वैभव गोयल सहित सचिन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, गौरव अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में समाज के अध्यक्ष पीयूष रंजन अग्रवाल ने नवगठित अग्रसेन युवा महिला मंडल के गठन की घोषणा की।
मीडिया प्रभारी मनीष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिचय सम्मेलन समाज में पारदर्शी, सुसंस्कृत एवं संगठित वैवाहिक प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोडऩे, युवाओं को उचित मंच प्रदान करने तथा पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

