प्रयागराज 4 जनवरी (आरएनएस)। विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में 28 दिसंबर को आयोजित हुई द्विमासिक ताइक्वांडो कलर बेल्ट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अलग-अलग बेल्ट परीक्षा में छह-स्कूल कॉलेज के 53 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था जिसमें 30 खिलाड़ी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं।
विष्णु भगवान ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक अनुराग सिंह के अनुसार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों में सफेद बेल्ट में वामिका सिंह, मोहम्मद उमर, उर्वशी, ओमास दिवाकर, प्रिंस दिवाकर, आराध्या सिंह, रुद्राक्ष सिंह, कबीर सिंह। पीली बेल्ट में अक्षिता, अंशु कुमारी पाल, वीर, वंशिका श्रीवास्तव, वेदांत पाण्डेय, शाश्वत सिंह और
हरी बेल्ट में प्रज्ञा यादव शामिल हैं।
इसी प्रकार हरी एक बेल्ट में आंशिक सिंह, सक्षम दूबे। नीली बेल्ट में सिद्धार्थ सिंह। नीली एक बेल्ट में आस्था यादव, आयुष कुमार, सरगम कुमारी , अनुपम कुमार चक्रवर्ती और लाल बेल्ट में अनायसा प्रसाद, रेयांश कुमार प्रसाद, ऐयना कृष्णा सिंह, अक्षत कुमार चक्रवर्ती, अविरल अर्पण, अश्री तिवारी तथा लाल एक बेल्ट में अग्रिमा तिवारी, अंशिका शर्मा शामिल हैं।
परीक्षा में मुख्य निर्णायक कौशांबी ताइक्वांडो वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव कामेश शर्मा, नकुल तिवारी, राजेश भगत व इम्तियाज उल्ला रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

