प्रयागराज 4 जनवरी (आरएनएस)। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन प्रयागराज चाका ब्लॉक की बैठक बोगी ग्राम पंचायत में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता गणेश प्रसाद द्विवेदी जिला अध्यक्ष प्रयागराज ने किया। बैठक का संचालन राजकरण सिंह जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज ने किया।
उचित दर विक्रेताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद द्विवेदी कहां की 29 जनवरी को इको गार्डन लखनऊ में अधिक से अधिक संख्या में उचित दर विक्रेता भाग ले इस कार्यक्रम को सफल बनाना है और सरकार के ऊपर कमीशन बढ़ोतरी का दबाव भी बनाना है इसलिए आप लोग कार्यक्रम को सफल बनाना है। संगठन द्वारा माघ मेला में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम संगठन द्वारा किया जाएगा।
इस बैठक में प्रमुख रूप से कौशलेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष प्रयागराज, रामसूरत सिंह ब्लॉक अध्यक्ष चाका, राजू केसरवानी ब्लॉक अध्यक्ष कौंधियारा, सरदार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शंकरगढ़, पवन गुप्ता अध्यक्ष प्रखंड पांच, बाबूजी पटेल, कमलेश कुमार, अनेक कुमार, रामनरेश, नीतू पाल, लाल बाबू, पथिक लल्लू रामसुख सिंह, मोहम्मद शादाब सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

